ब्रेन ट्यूमर कैंसर कब बनता है?HealthPlanet

Posted on Sat 17th Dec 2022 : 09:13

Brain Tumor Symptoms: ब्रेन ट्यूमर के इन लक्षणों को कतई नजरअंदाज न करें, ट्यूमर फटा तो मौत तय है!

Brain Tumor Symptoms: सिरदर्द, बेवजह उल्टी या बैचेनी, धुंधला दिखाई देना, डबल विजन, बोलने में दिक्कत जैसे कुछ लक्षण हैं जो ब्रेन ट्यूमर का संकेत देते हैं. अगर इनमें से कोई भी लक्षण दिख रहा है तो तुरंत न्यूरोलॉजिस्ट से मिलें और समस्या का निदान करें. इस लेख में जानिए ब्रेन ट्यूमर के लक्षण.

ब्रेन ट्यूमर
Brain Tumor Symptoms: ब्रेन ट्यूमर एक ऐसी बीमारी है, जिसका समय पर इलाज न हो तो यह जानलेवा साबित हो सकती है. ब्रेन ट्यूमर की गंभीरता को समझने के लिए सबसे पहले ब्रेन ट्यूमर के लक्षणों (Brain Tumor Symptoms in Hindi) को जानना जरूरी है. स्थान और प्रकार के अनुसार ट्यूमर अलग-अलग तरह का होता है. अगर आपको अक्सर सिरदर्द होता, चक्कर आने जैसा महसूस होता है तो इन लक्षणों को कतई हल्के में न लें. क्योंकि ब्रेन ट्यूमर (Brain Tumor) के भी यही लक्षण हैं. यदि ब्रेन ट्यूमर का सही समय पर इलाज न किया जाए तो ट्यूमर फट सकता है. इस लेख में हम जानेंगे ब्रेन ट्यूमर के लक्षण क्या-क्या होते हैं? वो कौन से लक्षण हैं जिन्हें आपको हल्के में नहीं लेना चाहिए. ये लक्षण दिखें तो किसी अनुभवी न्यूरोलॉजिस्ट से मिलें और जल्द से जल्द समस्या का निदान करके इलाज करवाएं.

ब्रेन ट्यूमर की कोशिकाएं असामान्य रूप से बढ़ती हैं. यह सामान्य कोशिकाओं के विपरीत होती हैं और कभी मरती नहीं हैं.
ब्रेन ट्यूमर क्या होता है – What Is Brain Tumor In Hindi

सबसे पहले तो यही जानना जरूरी है कि ब्रेन ट्यूमर क्या होता है और यह किस तरह से बढ़ता है. दरअसल जब दिमाग में मौजूद कोशिकाएं असामान्य तौर पर बढ़ने लगती हैं तो इसे ब्रेन ट्यूमर कहा जाता है. ट्यूमर कुछ मामलों में कैंसरयुक्त होता है, जबकि कई बार ट्यूमर में कैंसर का संक्रमण नहीं होता. जब ट्यूमर बहुत ज्यादा बढ़ जाता है तो यह जानलेवा बन जाता है.
कब दिखते हैं ब्रेन ट्यूमर के लक्षण – brain Tumor Signs

कैंसर रिसर्च यूके के अनुसार जब व्यक्ति की खोपड़ी में मौजूद जगह कम होने लगती है तो ट्यूमर के लक्षण दिखने लगते हैं. ट्यूमर का आकार बढ़ने के कारण ऐसा होता है. ट्यूमर के लक्षण कैसे होंगे, यह ट्यूमर की स्थित पर भी निर्भर करता है. ट्यूमर बढ़ने में कितना समय लेगा, यह अलग-अलग व्यक्तियों में अलग-अलग हो सकता है. इसे बढ़ने में कुछ ही महीनों से लेकर कुछ साल तक लग सकते हैं.
ब्रेन ट्यूमर के संकेत – brain Tumor Signs In Hindi

मायो क्लीनिक के अनुसार ब्रेन ट्यूमर के कुछ आम लक्षण इस प्रकार हैं –

बार-बार तेज सिरदर्द होना
बेवजह उल्टी या बैचेनी महसूस होना
धुंधला दिखाई देना
डबल विजन
फिर हाथ-पैर में हलचल
संतुलन बनाने में मुश्किल होना
बोलने में दिक्कत होना
थकान महसूस होना
डेली रूटीन में भ्रम की स्थिति पैदा होना
डिप्रेशन
चीजें और बातें भूल जाना

ब्रेन ट्यूमर में परेशानी – Brain Tumor In Hindi

ब्रेन ट्यूमर एक खतरनाक बीमारी है और इसके मरीज को कई तरह की परेशानियां हो सकती हैं. कैंसर रिसर्च यूके के अनुसार 80 फीसद ब्रेन ट्यूमर पीड़ितों को झटके महसूस होते हैं. ब्रेन ट्यूमर से पीड़ित व्यक्ति अपने हाथों, बाजुओं और पैरों में झटके व अन्य अंगों में खिंचाव महसूस करता है.
ब्रेन ट्यूमर में झटकों का कारण – Why Seizure Happen In Brain Tumor In Hindi

अमेरिकी नेशनल ब्रेन ट्यूमर सोसायटी के अनुसार झटके या अचानक अटैक या मिर्गी का दौरा दिमाग में बिजली के असामान्य तौर पर फटने पर होता है. मांसपेशियों में सिकुड़न, ध्यान लगाने में परेशानी होगा और किसी चीज को एकटक देखने जैसे लक्षण नजर आते हैं.
ब्रेन ट्यूमर का इलाज – Brain Tumor Treatment

ब्रेन ट्यूमर का निदान यदि जल्दी हो जाए तो इसका इलाज संभव है. ब्रेन ट्यूमर का उपचार विभिन्न कारणों और इसके लक्षणों पर निर्भर करता है. निम्न बातें ब्रेन ट्यूमर के इलाज की रूप-रेखा तय करती हैं –

मरीज की आयु, उसका समग्र स्वास्थ्य और मेडिकल हिस्ट्री.
ट्यूमर किस प्रकार का है, कहां पर है और कितना बड़ा है.
ट्यूमर के पुनरावृत्ति की कैसी प्रकृति है.
कुछ प्रकार की दवाओं और चिकित्सा प्रक्रियाओं के प्रति रोगी की सहनशीलता और प्रतिक्रिया

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info